फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Problems of patients, water dripping in the ward due to fog

Hardoi News: मरीजों की परेशानी, कोहरे के चलते वार्ड में टपक रहा पानी

Tue, 10 Jan 2023 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Problems of patients, water dripping in the ward due to fog
फोटो-04- जिला चिकित्सालय के ग्रीन वार्ड में भर्ती मरीजों की- फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
हरदोई। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी वार्ड को रेड, एलो और ग्रीन जोन में बांटा गया था। इन वार्डों को बनवाने में 23 लाख रुपये खर्च हो गया। अब हालात यह हैं कि बरामदे में फाइबर शीट रखकर बनाए गए इन वार्डों से मरीज भाग रहे हैं।
विज्ञापन

वजह ठंड और कोहरे के कारण बेड पर पानी टपक रहा है। सर्दी से मरीज कांपने लगते हैं। ऐसे में जो मरीज सुबह वार्ड में भर्ती किए जाते हैं। वह रात होते ही वार्ड खाली कर जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। उम्मीद थी कि यहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने के साथ ही मरीजों के और अच्छा इलाज मिल सकेगा। इसके बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के बेहतर इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड को तीन जोन में बांटा गया है। एक जोन को रेड जोन नाम दिया गया है। यहां पर अत्यंत गंभीर मरीजों को शिफ्ट किया जाता है।
दूसरा को एलो जोन नाम दिया गया, इसमें कम गंभीर मरीजों को शिफ्ट किया जाता है। तीसरा ग्रीन जोन बनाया गया है। यहां पर सामान्य तौर से बीमार मरीजों को रख कर उनका इलाज किया जाता है। इन मरीजों को फाइबर सीट के नीचे वार्ड बनाकर रखा गया। जहां पर सर्दी का यह मौसम मरीजों के लिए आफत बना हुआ है।
रात होते ही फाइबर शीट से कोहरा पानी बनकर टपकने लगता है। वहीं शेड ऊपर खुला होने के चलते ठंडी हवाएं अंदर आने से मरीजों के हाल बेहाल हैं। ऐसे में मरीज रात होते ही वार्ड छोड़कर निकल लेते हैं।
सरकारी कंबल से नहीं जाती ठिठुरन
जिला अस्पताल के ग्रीन वार्ड में भर्ती मरीजों को जो सरकारी कंबल दिए गए हैं। उनसे मरीजों की ठंड दूर नहीं हो रही हैं। इस कारण मरीज और उनके तीमारदार खुद की रजाई घरों से मंगाकर सर्दी से बचने का काम कर रहे हैं।
तीमारदारों की जुबानी मरीजों की परेशानी
ओस से भीग गए कपड़े
बिलग्राम के जरौली शेरपुर निवासी समीम ने बताया कि उनका भांजा जलालुद्दीन ग्रीन वार्ड में भर्ती है। यहां पर रात में कोहरे की ओर से फाइबर सीट टपकने लगी है। इस कारण कपड़े भीग गए हैं।

रात में टपकता पानी
मंडुआ निवासी कमलेश चंद्र ने बताया मां चमेली (65) झुलस गईं थी। उन्हें शनिवार को इमरजेंसी में दिखाया। उन्हें ग्रीन वार्ड में रखा गया। यहां रात में कोहरे की ओस में पानी टपकने लगता है।

फोटो-05- ग्रीन वार्ड में खाली पड़े बेड

फोटो-05- ग्रीन वार्ड में खाली पड़े बेड- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed