फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Problems listening to the instructions of the salvage MP

समस्या सुन निस्तारण के सांसद ने दिए निर्देश

Mon, 14 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 14 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Problems listening to the instructions of the salvage MP

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने

विज्ञापन
सोमवार को अपने आवास पर आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद एवं पुलिस से संबंधित थी जिस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फोन पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार कर शासन की मंशानुसार अफसर अपने दायित्वों को निभाएं। सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और पंचायत चुनाव सहित विभिन्न मसलों पर चर्चा की।

उधर, प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सदर तहसील परिसर में आयोजित पट्टा आवंटन शिविर में गरीब भूमिहीन किसानों को आवंटन पत्र वितरित किए। राज्यमंत्री ने नीर ग्राम पंचायत के 65 एवं आशा गांव के 199 लोगों को पट्टा आवंटन पत्र दिए और कहा कि अधिकारी शासन की मंशानुसार कार्य करना सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ पात्रों को दे।

राज्यमंत्री ने तहसील के कामकाज की समीक्षा भी की और इसी तरह से शिविर लगाकर पारदर्शिता के साथ पट्टा आवंटन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि जल्द ही अन्य गांवों के लिए भी शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर तहसीलदार आरके चौरसिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed