{"_id":"c8153bc5cd4d9ad5acca2352fff5d235","slug":"problems-in-the-office-of-the-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के लिए टीचरों का कार्यालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के लिए टीचरों का कार्यालय में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की ओर से टीचरोें की समस्याओं का निदान न
विज्ञापन
होने पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को डीआईओएस कार्यालय में विरोध
प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
इस दौरान डीआईओएस कार्यालय पर धरने का संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मित्तल ने कहा कि शासन स्पष्ट राजाज्ञा जारी करे और विनियमित होने वाले टीचरों को पुरानी पेंशन सहित विनियमित करें। संघ के प्रदेश के संयुक्त मंत्री आशीष सिंह ने एक अप्रैल 15 से नियुक्त टीचरों को पुरानी पेंशन देने की मांग की।
वीर बहादुर सिंह ने मांग की कि एलटी ग्रेड के टीचरों को सीटी ग्रेड की सेवाएं जोड़कर चयन और प्रोन्नति वेतनमान दिया जाए। हंसराज कुशवाहा ने मांग की कि वित्तविहीन टीचरों को तत्काल मानदेय का भुगतान किया जाए। जिला मंत्री विधान चंद्र द्विवेदी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांग की कि कार्यालय स्तर पर टीचरों के चयन व प्रोन्नति वेतनमान के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और टीचरों को समय से वेतन भुगतान किया जाए।
साथ ही बोर्ड परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों व मूल्यांकन अवशेष का शीघ्रता से भुगतान किया जाए। इस बाबत डीआईओएस को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस मौके पर रामस्वरूप वर्मा, सुरेंद्र नाथ कनौजिया और देश दीपक शुक्ला सहित कई टीचर मौजूद थे।