{"_id":"60d75f5f8ebc3e708e36ec06","slug":"premavati-from-bjp-and-munni-devi-from-sp-filed-nominations-hardoi-news-knp636633270","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से प्रेमावती और सपा से मुन्नी देवी ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से प्रेमावती और सपा से मुन्नी देवी ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती और सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। प्रेमावती ने चार और मुन्नी देवी ने तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता वर्मा ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया। जांच भी कर ली गई। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। अब 29 को नाम वापसी हो सकेगी और तीन जुलाई को मतदान होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने और नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। सबसे पहले सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे आदि पहुंचे। इसके बाद सपा कार्यालय में चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाने को बैठक भी हुई।
उधर दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती ने भी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल किया। प्रेमावती का नामांकन दाखिल कराने के लिए उनके पति भाजपा नेता पीके वर्मा, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और बार एसोसिएशन के महामंत्री कर्मवीर सिंह चौहान, विधायक राजकुमार अग्रवाल राजिया, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला भी गए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी के गंगा नगर स्थित कार्यालय में एक बैठक भी की।
विज्ञापन
नामांकन में यह बने प्रस्तावक और अनुमोदक
भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती ने चार सेट में नामांकन दाखिल किया है। पहले सेट में उनके प्रस्तावक जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और अनुमोदक तरुण ने, दूसरे सेट में प्रस्तावक शांति और अनुमोदक लेखराम हैं। तीसरे सेट में प्रस्तावक लालाराम और अनुमोदक अमर सिंह, जबकि चौथे सेट में प्रस्तावक मुकेश पाल और अनुमोदक कल्लू हैं। सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया है। पहले सेट में उनके प्रस्तावक धीरेंद्र कुमार यादव और अनुमोदक संतोष कुमारी हैं। दूसरे सेट में राजीव राजपूत प्रस्तावक हैं, जबकि राधा कुशवाहा अनुमोदक हैं। तीसरे सेट में छत्रपाल प्रस्तावक हैं, जबकि निशा देवी अनुमोदक हैं।
भाजपा का 64 सदस्यों के समर्थन का दावा
जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। शनिवार को नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा नेताओं की बैठक गंगा नगर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में जिला पंचायत के 64 सदस्यों की मौजूदगी का दावा भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने किया। बैठक में राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक बाजपेई, पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, सदर सांसद जय प्रकाश, मिश्रिख सांसद अशोक रावत के साथ ही सभी आठ विधायक भी मौजूद रहे।
सपा जिलाध्यक्ष का दावा : 42 सदस्य हमारे साथ
सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव समाजवादी पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि बहुमत के लिए 37 जिला पंचायत सदस्यों की जरूरत है, लेकिन पार्टी ने 42 सदस्यों का समर्थन जुटा लिया है। भाजपा की बैठक में 64 सदस्यों के पहुंचने के दावे पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सपा के संपर्क वाले कुछ सदस्य दबाव में भाजपा की बैठक में चले गए हों, लेकिन वह वोट सपा प्रत्याशी को ही देंगे।
... तो क्या सपा के सदस्यों में लग चुकी हैं सेंध
सपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि पार्टी समर्थित 14 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा पार्टी के तीन पदाधिकारी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सपा जिलाध्यक्ष के इन दावों को सही माने तो भी सपा के जिला पंचायत सदस्यों में सेंध लग चुकी है, क्योंकि भाजपा की बैठक में 64 सदस्यों के पहुंचने के बाद सिर्फ आठ सदस्य ही जिला पंचायत के ऐसे रह गए हैं जो कि सपा के साथ हैं।