{"_id":"66a53995492117030e061603","slug":"pregnant-woman-dies-during-treatment-family-uproar-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-117618-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उपचार के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
सांडी। हरपालपुर मार्ग स्थित मां सरस्वती हाॅस्पिटल में गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची।
नकवापुर गांव निवासी रमेश की 36 वर्षीय रामरानी दो माह की गर्भवती थीं। मृतका की जेठानी जमुना देवी ने बताया कि मृतका को शुक्रवार को दिखाने के लिए अस्पताल लाए थे। यहां चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। कई जांचें कराईं। इसके बाद शनिवार को उपचार के दौरान शाम करीब पांच बजे मौत हो गई। मृतका के पति रमेश खेती-बाड़ी करते हैं और तीन बच्चे दीपांशु, नीरू सिंह, व सोभित हैं।
अस्पताल के निदेशक डॉ. योगेश सिंह राजपूत हैं और डॉ. विशाल सिंह फिजिशियन का बोर्ड लगा हुआ है।
बिलग्राम सीओ सुनील कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष छोटलाल फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति रमेश से तहरीर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।