फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Prayed to Goddess Chandraghanta and sought courage.

Hardoi News: मां चंद्रघंटा का पूजन कर मांगा साहस

Tue, 13 Oct 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prayed to Goddess Chandraghanta and sought courage.
फोटो-19- बंसी नगर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद
हरदोई। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना कर साहस और शक्ति की कामना की। सुबह से ही घरों और मंदिरों में पूजन शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां को भोग-प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन की बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में मां चंद्रघंटा का पूजन किया। भोग प्रसाद लगाया, पाठ और आरती की। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से श्रद्धालु के जीवन से डर, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती हैं। श्रद्धालुओं ने साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति की प्रार्थना की। वहीं पंजाबी कॉलोनी में नवरात्र पर दुर्गा पंडाल सजाया गया। यहां पर श्रद्धालुओं ने सुबह और शाम को पूजन और आरती की।
विज्ञापन

---
फोटो-30- पिहानी में मां दुर्गा की आरती में उमड़ी भीड़। संवाद
श्रद्धालुओं ने मां का पूजन-अर्चन कर उतारी आरती
पिहानी। जन जागरण सेवा समिति की तरफ से भारतीय इंटर कॉलेज के पास दुर्गा पंडाल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। महिला संगीत में मंजू वैश्य, रिंकी सिंह, क्षमा रस्तोगी, पूनम रस्तोगी व अध्विका वैश्य आदि महिलाओं ने भक्ति गीत गाए। यहां नितिन गुप्ता, कन्हैया रस्तोगी, गुंजन रस्तोगी व कुशल ने व्यवस्थाएं संभालीं। उधर, श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दुर्गा पंडाल में भी आरती पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--
फोटो 44: सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत : आयोजक
शाहाबाद। श्री नवदुर्गा पूजन महोत्सव पंडाल में धार्मिक नृत्य संध्या में बच्चों की प्रस्तुतियों ने मनमोह लिया। सामूहिक नृत्य में पंखुड़ी, शिवि, लवली व स्वीटी, अनामिका, नव्या व अर्श तिवारी, सोमिल, खुशी श्रीवास्तव व इसिका ने धार्मिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जय प्रकाश गुप्ता, रमाकांत मौर्या, रचित गुप्ता, मंगल मिश्रा, वैभव मिश्रा, राजीव वाजपेई, राज कुमार रावत, मानू मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)

फोटो-19- बंसी नगर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-19- बंसी नगर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-19- बंसी नगर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

फोटो-19- बंसी नगर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed