{"_id":"621276e50465d5774a522839","slug":"prahlad-city-will-celebrate-holi-twice-now-modi-hardoi-news-knp681678633","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रहलाद नगरी अबकी दो बार मनाएगी होली : मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रहलाद नगरी अबकी दो बार मनाएगी होली : मोदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रहलादनगरी को दो बार होली मनाने का न्योता दिया। कहा कि होली परंपरा की शुरुआत करने वाली हरदोई इस बार पहली होली 10 मार्च को भाजपा की जीत पर मनाएगी।
जनसभा में संबोधन की शुरुआत क्षेत्रीय भाषा से करते हुए उन्होंने कहा, जिस धरती पर भगवान ने ‘दुई-दुई अवतार लै बहे हरदोई को हमारो प्रणाम होवे। भक्त प्रहलाद की धरती के सब लोगन के हम पांव छूअत हईं’।
अपने एक घंटे के संबोधन में उन्होंने सपा सरकार पर तरकश से कई तीर छोड़े। योगी सरकार में हुए विकास कार्यों का आंकड़ों के साथ विश्लेषण करते हुए सपा सरकार की नाकामियां गिनाईं।
विज्ञापन
शहर के सीएसएन कालेज में आयोजित जनसभा में सूबे में पिछली सपा सरकार को निशाने पर लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की सरकार प्रदेश में काम नहीं करने दे रही थी।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार आने के बाद यहां विकास का पहिया घूमना शुरू हुआ है। सपा सरकार की खामियां व अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अब वह जो बोलें उन आंकड़ों को मतदान के समय याद रखना।
सवालिया लहजे में कहा कि सपा की सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना से क्या किसी को कोई घर मिला। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद 70 हजार आवास पीएम आवास योजना में गरीब परिवारों को दिए गए।
सपा सरकार में सिर्फ 34 हजार शौचालय बनवाए गए थे, जबकि भाजपा सरकार में पांच लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर पिछली सरकारों का तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बिजली मेहमान की तरह आती थी।
बिजली का न आना तो सामान्य बात थी, लेकिन जब आती थी तब खबर बन जाती थी। लोग आश्चर्य मानते थे। सपा पर तंज कसे और बोले, जिनके सारे कारनामे ही अंधेरे में होते हों वह प्रदेश में उजाला देते भी कहां से। जब से भाजपा की सरकार आई, घर-घर उजाला हो गया है।
सूबे में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गैर भाजपाई सरकारों को घेरते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा से पहले प्रदेश में बेटा-बेटी घर से निकलते थे तो माताएं उनके सुरक्षित घर लौटने तक चिंतित रहती थीं।
घर से यह कहकर भेजा जाता था कि ‘दीया बरे घर लौटि आओ’। अपराधियों को संरक्षण मिलता था। कट्टा और सट्टा वालों को खुली छूट थी, व्यापारियों को काम करने में डर लगता था।
माफिया अपराधी अब भाजपा सरकार में खुद अपनी जमानत जब्त करवाकर जेल की सलाखों के पीछे छिपे हैं। संबोधन के आखिर में प्रधानमंत्री ने मंच पर मौजूद सभी प्रत्याशियों का हाथ उठवाकर जनता से उनके लिए वोट मांगा और कहा कि बस एक ही मंत्र याद रखें, विकास, विकास, विकास...।
अगले चरणों की जिम्मेदारी हरदोई के लोगों की
योगी सरकार की उपलब्धियां व सपा की नाकामियां गिनाने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि अब अगले चरणों की जिम्मेदारी हरदोई के लोगों की है। कहा अगर ये लोग दोबारा सत्ता में आए, तो काम करने देंगे क्या।
कहा कि उनकी सरकार में ‘मैं जब कभी प्रदेश में आता था तो ये लोग शरमाते थे, या यूं कहें अंदर से कांपते थे। मेरे साथ मंच पर नहीं आते थे। उनको डर था कि कहीं मैं उनसे कुछ पूछ लूंगा और वे जवाब नहीं दे पाएंगे, इसलिए एयरपोर्ट से ही भाग जाते थे’।