फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradhan's nephew shot dead in a dispute over vote making

वोट बनवाने के विवाद में प्रधान के भतीजे को गोली मारी

Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's nephew shot dead in a dispute over vote making
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरौली में वोट बनवाने को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान के करीबियों के बीच विवाद हो गया। मौजूदा प्रधान के भतीजे को पीटने के बाद उस पर तमंचे से गोली चला दी गई। गोली युवक के माथे और आंख के बीच छूते हुए निकल गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरौली निवासी संतोष मिश्रा ग्राम प्रधान हैं। गुरुवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ के पास दो वोट बनवाने के लिए संतोष का भतीजा दीपक मिश्रा (35) पुत्र रामगोपाल मिश्रा ने आवेदन दिए थे। इसको लेकर वहां मौजूद पूर्व प्रधान और उनके करीबियों ने दीपक की पिटाई कर दी। दीपक वहां से निकला तो पीछा कर फिर से मारपीट की और इसी दौरान तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन

घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed