फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pradhan died due to corona, record 119 patient found

कोरोना से उस्मानपुर प्रधान की मौत, 24 घंटे में रिकार्ड 119 नए संक्रमित मिले

Fri, 18 Sep 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
pradhan died due to corona, record 119 patient found
अशराफ टोला में संक्रमित के घरके बाहर की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात एक प्रधान की कोरोना से मौत हो गई जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 119 कोरोना संक्रमित मिले हैं। करीब एक सप्ताह पहले एक दिन में 118 संक्रमित मिले थे। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3922 हो गई है। जबकि एक्टिव केस 781 हैं। अब तक कोरोना से 61 मौतें हो चुकी हैं। 3078 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत उस्मानपुर की प्रधान (50) की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गई। पिछले सप्ताह संक्रमित पाए जाने पर उन्हें लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय से जारी संक्रमितों की सूची के मुताबिक सेवानिवृत्त सीएमओ (65) और उनके पुत्र (36) कोरोना संक्रमित मिले हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक सहायक अभियंता (33) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। शहर के मंगलीपुरवा में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सिनेमा चौराहे के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड में रहने वाले तीन लोगों को कोरोना ने चपेट में लिया है। नवीपुरवा निवासी महिला (41), टीबी क्लीनिक के एक कर्मचारी (27), पिहानी चुंगी निवासी अधेड़ (46), नवीपुरवा निवासी युवक (20) भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। चंदीपुरवा निवासी युवक (32), कैनाल रोड निवासी युवक (31), आजाद नगर निवासी युवक (23), पिहानी चुंगी निवासी युवक (25), रद्धेपुरवा निवासी युवती (20) भी संक्रमित हैं। नवीपुरवा निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सकाहा निवासी युवती (33) भी पॉजिटिव है। संडीला की मीतो कालोनी निवासी दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल कालोनी निवासी अधेड़ (46) भी संक्रमित है। संडीला औद्योगिक क्षेत्र में एक कोल्डड्रिंक कंपनी का कर्मचारी (24) भी संक्रमित मिला है। अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नीर निवासी दस लोग संक्रमित मिले हैं। विकास भवन स्थित दो कार्यालयों में एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। भरखनी चीनी मिल के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed