फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pradesh president ka swagat

फूल मालाओं से लादे गए अधिवक्ता महासंघ प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 15 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
pradesh president ka swagat
हरदोई। लखनऊ से अपने गृह जनपद लौटते समय संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता का मंगलवार की दोपहर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर अपने गृह जनपद के प्रथम आगमन पर शिवसेवक गुप्ता का संडीला में अधिवक्ता दीपक गुप्ता ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। बघौली में राजेश रस्तोगी ने तथा लखनऊ चुंगी पर अधिवक्ता संजीव अवस्थी, जितेंद्र वाजपेई संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के जिलाध्यक्ष अनुराग पाठक, उपाध्यक्ष राहुल मिश्र, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह यादव, संयुक्त महासंघ महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रश्मि मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष दीपक, खुनखुन अवस्थी आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करेंगे : ओमप्रकाश
शाहाबाद। कस्बे के खत्ता जमाल खां में स्थित सेवा केंद्र पर कायस्थ जागृति मंच की तरफ से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शाहाबाद अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि वह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सौहार्द व समन्वय स्थापित कर तहसील की अदालतों को सुचारू रूप से चलवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अधिवक्ताओं को दिया। इस मौके पर कायस्थ जागृति मंच की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, सराफा एसोसिएशन के महामंत्री संजीव श्रीवास्तव, पूर्व सभासद नवल किशोर, रामिल श्रीवास्तव, नवल किशोर रस्तोगी, सुरेंद्र कुशवाहा, दिनेश वर्मा, विनय श्रीवास्तव, सतेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed