फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pradaan aur sachv se jawab talab

तीन प्रधानों और सचिवों से जवाब तलब करने के निर्देश

Tue, 23 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
pradaan aur sachv se jawab talab
फोटो-44- विद्यालय में निरीक्षण के दौरान निर्देश देती सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को टड़ियावां ब्लाक में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में गंदगी और कुछ स्थानों पर मिशन कायाकल्प के तहत निर्माण शुरू न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। तीन ग्राम प्रधानों और तीन ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। एक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और चार सफाई कर्मियों का वेतन भी रोकने के निर्देश सीडीओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने का कार्य मिशन कायाकल्प के तहत शुरू किया गया है। इसके तहत सीडीओ ने टड़ियावां ब्लाक को गोद लिया है। मंगलवार को सीडीओ प्राथमिक विद्यालय शिवरी पहुंचीं। उन्होंने एक सप्ताह में विद्यालय की पुताई, बिजली कनेक्शन का कार्य पूरा कराने के निर्देश प्रधान को दिए। विद्यालय के बाहर गंदगी मिलने सीडीओ ने गांव में तैनात सफाई कर्मी अवधेश कुमार और श्याम कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। तालाब को विकसित करने के लिए ग्राम सचिव से कहा। ग्राम पंचायत शिवरी, सड़िला और ग्राम पंचायत नारायणपुर ग्रंट के प्रधानों और ग्राम सचिवों को डीएम के निर्देश पर भी मिशन कायाकल्प के तहत कार्य शुरू न कराने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरीपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्र पर गंदगी देख इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छाया देवी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर ग्रंट में एमडीएम शेड के निर्माण का कार्य चल रहा था। फर्श में टाइल्स लगने और नि:शक्तों के लिए शौचालय निर्माण का कार्य बाकी था। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि विद्यालय के नाम अधिक भूमि है, लेकिन चहारदीवारी कम भूमि पर बनी है। इस पर सीडीओ ने भूमि की पैमाइश करवाकर विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर सफाई कर्मी मनोज कुमार और नीरू का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत जितेंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed