फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power supply disrupted due to strong winds and repair work on power lines.

Hardoi News: तेज हवा व बिजली लाइन पर मरम्मत से पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति

Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to strong winds and repair work on power lines.
हरदोई। शहर में अचानक बदले मौसम के मिजाज और तेज हवाओं के चलते बुधवार को पूरे शहर की आपूर्ति पर असर पड़ा। पूरे शहर में एक घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा बिजली लाइन व उपकेंद्रों पर कार्य होने के कारण कई क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर में दोपहर को मौसम में आए परिवर्तन के कारण तेज हवा चलने लगी। इससे 220 केवीए उपकेंद्र मन्नापुरवा से शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर एक से दो बजे तक आपूर्ति बंद रही। शहर के सभी 12 उपकेंद्र बंद रहे। इसके अलावा 33 केवीए मन्नापुरवा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण सुबह 11 बजे टाउन द्वितीय की आपूर्ति बंद हो गई जबकि उसके लिए दोपहर एक से चार बजे का समय दिया गया था। इस कारण टाउन द्वितीय फीडर से जुड़े मन्नापुरवा, नरेश नगर, धन्नूपुरवा, गंगा नगर कॉलोनी, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, इंद्रानगर की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर में चली तेज हवा के कारण टाउन प्रथम की लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे उपकेंद्र के दोनों फीडर शाम छह बजे तक बंद रहे। वहीं आशानगर विद्युत उपकेंद्र के कंट्रोल पैनलों के सफाई के कारण उपकेंद्र बंद कर दिया गया। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। आरटीओ फीडर सुबह नौ और दोपहर एक बजे ट्रिप हो गया जो दोपहर दो बजे के बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खदरा फीडर पूरे दिन बंद रहा। सिटी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 132 आशा से की जा रही है। चार उपकेंद्रों की एक लाइन होने के कारण लाइन ओवरलोड हो रही है। इससे सिटी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति सुबह छह बजे से ट्रिप होना शुरू हुई जो पूरे दिन जारी रही।

अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बिजली लाइन पर काम होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

---------------
काम की बात
तीन घंटे बंद रहेगा टाउन द्वितीय फीडर
हरदोई। 33 केवीए मन्नापुरवा के अवर अभियंता अमर सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार को टाउन द्वितीय की आपूर्ति चार घंटे बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि खेतुई से लखनऊ चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को नई विद्युत लाइन बनाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। इस कारण बृहस्पतिवार को दोपहर एक से दोपहर चार बजे के मध्य टाउन दो फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मन्नापुरवा, नरेश नगर, धन्नूपुरवा, गंगा नगर कॉलोनी, इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, इंद्रा नगर आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed