फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power supply disrupted due to storm

Hardoi News: आंधी-पानी से बाधित रही बिजली आपूर्ति

Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to storm
हरदोई। आंधी-पानी के कारण बृहस्पतिवार को शहर की आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे तक बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे आंधी-पानी के कारण शहर की मुख्य लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई। शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग कॉलोनी की आपूर्ति सुबह पौने छह बजे बहाल हो सकी। वहीं सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति साढ़े छह बजे बहाल हुई। एआरटीओ विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुई इसके बाद फिर बंद हो गई जो दोपहर 11 बजे बहाल हो सकी। मन्नापुरवा विद्युत उपकेंद्र का लालपालपुर फीडर सुबह साढ़े 11 बजे बहाल हो सका। टाउन फर्स्ट फीडर दोपहर साढ़े 12 बजे बहाल हो सका। शहर में बिजली आपूर्ति बंद होने से शहर के 54 हजार उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन




माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तेज आंधी पानी के कारण रुइया विद्युत केंद्र से ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बंद हो गई थी। वहीं तेज हवाओं के कारण शुक्लपुर भगत फीडर के गांव शिवाली पुरवा में तार आपस में लपेट जाने के कारण लगभग 10 घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ ने बताया कि तारों को सही कराके आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार, तेज आंधी बारिश के कारण पिहानी उपकेंद्र से कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति एहतियात के तौर पर बंद रखी गई। इस बार कोई फॉल्ट नहीं हुआ जिससे तेज हवाएं बंद होते ही लाइन चालू हो गई। उधर राभा और हरियावां विद्युत उपकेंद्र ब्रेकडाउन में रहे। राभा उपकेंद्र की लाइन में फॉल्ट के कारण इससे जुड़े क्षेत्र में पिछले 12 घंटों से आपूर्ति ठप है। हरियावां फीडर में भी फॉल्ट आने से कई घंटे से आपूर्ति नहीं पहुंच रही है।




सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार, आंधी पानी से दो ट्रांसफार्मर जल गए और नौ पोल विद्युत पोल टूट गए। इससे 18 हजार उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र सवायजपुर के आलियापुर फीडर के भैंसी नगला गांव में दो ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की वजह से फूंक गए वहीं भैलामऊ, बरसोईया, बरबन, रूपापुर कटियारी और पांडेयपुर फीडर के तहत पोल व जगह-जगह जर्जर तार टूट गए जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से उपभोक्ता गर्मी की वजह से परेशान रहे। जेई सरफराज अहमद ने बताया कि पेट्रोलिंग कराई जा रही है। जल्द टूटे तारों की मरम्मत व ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed