फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Power supply disrupted after a tree fell on the power line.

Hardoi News: बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित हुई आपूर्ति

Tue, 29 Sep 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted after a tree fell on the power line.
फोटो-33- लालपालपुर के पास बिजली लाइन पर गिरा पेड़। स्रो
हरदोई। बारिश व तेज हवा के कारण बाधित हुई ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति मंगलवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी। वहीं शहर के एक फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। शहर में लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों के टूटने से सैकड़ों गांव अभी भी अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मन्नापुरवा से जुड़े लालपालपुर फीडर पर पेड़ गिर गया। इससे सुबह पौने 10 बजे से फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा लोकल फॉल्ट के कारण सुबह से पौने चार बजे तक टाउन प्रथम की आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। इसके अलावा आरटीओ विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन मंगलवार सुबह सवा 10 बजे फेल हो गई। इससे पूरा उपकेंद्र बंद हो गया जो एक घंटे बाद शुरू हो सका।
विज्ञापन

इसके अलावा आशानगर विद्युत उपकेंद्र दोपहर में बंद हो गया जो एक घंटे बाद शुरू हो सका। शहर के सिटी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में लोकल फॉल्ट के कारण पूरे दिन बिजली की आवाजाही जारी रही। शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में स्थिति बेहद विकट बनी हुई है। दर्जनों ट्रांसफार्मर जलने और दर्जनों पोल झुक जाने से सैकड़ों गांवों में आपूर्ति ठप है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण लाइन को नुकसान पहुंचा है। बिजली पोल लगाने व बिजली लाइन शुरू करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed