फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Posthouse lock

डाकघरों पर ताला, कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 17 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Posthouse lock

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने विभागीयकरण सहित

विज्ञापन
सुविधाओं की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। जनपद भर में ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों पर ताला लटका रहा और कर्मचारी प्रधान डाकघर के गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते रहे।

ऐसे में ग्राहकों को समस्याओं का सामना तो करना ही पड़ा, विभाग को राजस्व का नुकसान हुआ, जबकि कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी। ग्रामीण डाक सेवकों ने मांगों को लेकर प्रधान डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने गांवों के डाकघरों पर तालाबंदी कर सरकार की नीतियों का विरोध किया। संघ के अध्यक्ष रतीभान सिंह ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीयकरण किया जाए। उन्हें भी अन्य कर्मचारियों की भांति विभाग की सभी सेवाएं दी जाएं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के संबंध में न्यायाधीश समिति का गठन किया जाए और मांगों को निस्तारित किया जाए। डाक विभाग में कारपोरेशन प्रस्ताव को टास्क फोर्स से रोकने की मांग की।

संघ सचिव श्रवण कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों की तीन सूत्रीय मांगों को केंद्र सरकार ने यदि पूरा नहीं किया तो एक दिवसीय हड़ताल के स्थान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर आरके दीक्षित, आरपी अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, गोपाल बाजपेयी, मोहन लाल, मायाराम और सुधांशु कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed