फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   post office kholega mega camp

मेगा कैंप में खोले जाएंगे अधिक से अधिक खाते

Tue, 04 Feb 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
post office kholega mega camp
संडीला। डाकघर में सोमवार को डाक अधीक्षक संजीव कुमार जैन ने शाखा डाकपालों के साथ बैठक की। डाक अधीक्षक ने सात फरवरी को डाकघरों पर लगने वाले मेगा कैंप को सफल बनाने पर चर्चा की। कहा कि मेगा कैंप में वृहद स्तर पर इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खोले जाएं। कैंप 24 घंटे चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, इससे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना है। बताया कि खाते 100 रुपये की न्यूनतम धनराशि से खोले जाएंगे। जिले ने पूर्व में आयोजित कैंप में सर्वाधिक खाते खोलकर सूबे में टॉप किया था, पूरे देश में जनपद को तीसरा स्थान मिला था। सभी को इस बार भी सामूहिक प्रयास कर जनपद को गौरवपूर्ण स्थान दिलाना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करें और उन्हें प्रोत्साहित कर खाते खुलवाएं। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक संडीला सुजीत कुमार, देवेंद्र सिंह चौहान व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक विभोर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed