फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   post man will open post pement account

डाककर्मी घर घर जाकर खोलेंगे पोस्ट पेमेंट्स बैंक एकाउंट

Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
post man will open post pement account
पिहानी। डाक विभाग की ओर से संचालित पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेवा के तहत सात फरवरी को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान डाककर्मी घर-घर जाकर पोस्ट पेमेंट्स बैंक खाते खुलवाएंगे। लोगों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को स्कूलों व कार्यालयों में पहुंचकर लोगों को योजना की जानकारी दी। बताया कि डाक घर के बचत खाते पर कोई मासिक शुल्क देय नहीं है। खाते न्यूनतम धनराशि पर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रधान डाक घर के एपीएम अशोक गुप्ता ने बुधवार को कस्बे के कई विद्यालयों, सीएचसी व नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर आमजन व कर्मचारियों को इंडिया पोस्ट पेेमेंट्स बैंक योजना के बारे में जानकारी दी। उनको योजना के तहत डाकघरों में बचत खाता खुलवाने को प्रेरित किया। बताया कि सात फरवरी को विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डाककर्मी घरों में जाकर भी खाते खोलेंगे। बताया कि कोई भी व्यक्ति सिर्फ आधार व मोबाइल नंबर के जरिये मात्र सौ रुपये में बचत खाता खुलवा सकता है। खाते पर किसी प्रकार का कोई मासिक व वार्षिक शुल्क नहीं लगाया जाएगा। कहा कि डाक विभाग में खोले गए बचत खाते के माध्यम से खाता धारक सब्सिडी भुगतान, मनरेगा, छात्रवृत्ति व समाज कल्याण के भुगतान, आरटीजीएस आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। गन्ना किसान भी किसी भी बैंक खाते से यहां धनराशि आहरित कर सकेंगे। जरूरत पड़ने पर डाकिया पांच हजार तक का भुगतान ग्राहक के घर तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed