फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   political

देश को पीएम के पीछे लामबंद होने की जरूरत : जितिन प्रसाद

Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
political
हरदोई। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार शाहजहांपुर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का हरदोई से गुजरते समय जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे लामबंद होने की जरूरत है। भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो देश को विश्व में अलग स्थान दिलाएगी। नए भारत के निर्माण में उन्होंने सक्रिय सहभागिता करने की बात कही।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का हरदोई की सीमा में प्रवेश करते ही संडीला के पास से स्वागत शुरू हो गया। संडीला में विधायक राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सिद्घ प्रताप मौर्य, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोनी आदि ने स्वागत किया। हरदोई में खेतुई मंदिर के पास उदित मोहन पाठक के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ चुंगी पर भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, शशि भूषण शुक्ल शोले व गोपाल मिश्रा आदि ने स्वागत किया। टोडरपुर में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रामबाबू त्रिवेदी, टोडरपुर के ग्राम प्रधान श्यामू त्रिवेदी, सलेमपुर के प्रमोद गुप्ता आदि ने स्वागत किया।
शाहाबाद में एक पेट्रोलपंप के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, महुआटोला चुंगी के पास भाजपा नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। साथ ही यहां पौधरोपण भी किया गया।

बस अड्डे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, तहसील गेट पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्रीधर त्रिपाठी, अल्हापुर तिराहे पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बृजराज किशोर दीक्षित, उधरनपुर में त्रिपुरेश मिश्रा और हरियाली बाजार के पास रामदास गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान रंजन दीक्षित, अनिल दीक्षित व केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed