{"_id":"608ea61c8ebc3ed1ea3f5df0","slug":"political-hardoi-news-coronary-infection-hangover-bypasses-hardoi-news-knp6263404190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी खुमार में कोरोना संक्रमण के खतरे को भी किया दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी खुमार में कोरोना संक्रमण के खतरे को भी किया दरकिनार
विज्ञापन
पिहानी। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान उमड़े समर्थकों के हुजूम ने सियासी खुमार में कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइड लाइन की जमकर अनदेखी की।
यहां आईटीआई स्थित मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही समर्थकों का जुटना शुरू हो गया। धूप और गर्मी में भी बड़ी संख्या में लोग मतगणना स्थल के बाहर एकत्र होकर नतीजों की टोह लेते रहे।
इस दौरान आस पास छांव की कोई व्यवस्था न होने पर लोग धूप में ही डटे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को जुलूस न निकालने व जश्र न मनाने को लेकर चेतावनी दी जा रही है। इसके बाद भी कहीं से शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।