फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   politecnic exame ditails in hardoi

जिले के पॉलीटेक्निक केंद्र में इंजीनियरिंग कर सकेंगे 225 छात्र

Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
politecnic exame ditails in hardoi
हरदोई जिले के बावन रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्र में इस सत्र में 225 छात्रों को इंजीनियरिंग करने का मौका मिलेगा। तीन ट्रेडों में हर एक में 75-75 छात्रों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सचान ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन ट्रेडों के लिए कुल 225 छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के परिणाम के उपरांत किया जाएगा। वहीं, उनके यहां इस साल तीन ट्रेडों के लिए इलेक्ट्रिॉनिक इंजीनियर, सिविल इंजीनियर एवं आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप तीनों ट्रेडों से 75-75 छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होना है।
विज्ञापन

गत दिनों जनपद में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम आने के उपरांत ऑनलाइन काउंसलिंग में कहीं का भी उत्तीर्ण छात्र जनपद में प्रवेश पा सकता है। बच्चों की ट्यूशन फीस स्कॉलरशिप के रूप में सरकार द्वारा वापस कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि जनपद में संडीला पॉलिटेक्निक और गोपामऊ पॉलिटेक्निक को प्राइवेट चलवाना इस साल संभव नहीं हो पा रहा है। गोपामऊ पॉलिटेक्निक का भवन निर्माणाधीन है। वहीं, संडीला पॉलिटेक्निक के भवन को हैंड ओवर करना तथा एआईसीटी से कक्षाएं चलाने के लिए अनुमति लेनी होगी, इसके तहत वर्ष 2020-21 शिक्षा सत्र में चलना फिलहाल असंभव सा लग रहा है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कह सकते हैं, कि प्राइवेटाइजेशन के बाद प्राइवेट कॉलेजों में जो ट्यूशन फीस निर्धारित होगी। वह छात्रों को सरकार स्कॉलरशिप के रूप में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed