फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   policemen were beaten by villagers

विवाद निपटाने पहुंचे सिपाहियपों को ग्रामीणों ने पीटा

Thu, 22 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र मोहल्ला सराय मुल्लागंज में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद को निपटाने पहुंचे दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने ईंट पत्थर मार कर घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में थाने लाया गया। जहां से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने गांव के बारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पल्लेपार निवासी राजेश और सुभाष के बीच गुरुवार की देर शाम हो रहे विवाद की जानकारी मिलने पर थाने के सिपाही योगेंद्र व राजेश गांव में दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पर ग्रामीणों ने सिपाहियाें  को घेर लिया और दोनों सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर थाना इंचार्ज भारी फोर्स गांव पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। नतीजतन दोनों घायल सिपाहियों को थाने लाया गया।
विज्ञापन


उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के विषय में गांव निवासी राजेश ने दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी सुभाष बीडीसी प्रत्याशी है उसके स्थान पर उसने अपने रिश्तेदार का समर्थन किया था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुरुवार की शाम अपने साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया और ईट पत्थर चलाने लगे जिसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर हल्का के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। इस दौरान हो रहे पथराव की चपेट में दोनों सिपाही आ गए तभी कुछ लोगों ने पर हमला बोल दिया जिससे वह लोग  घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी सुभाष सहित 12 लोगों के विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि झगड़े की जानकारी पर सिपाही पहुंचे थे। जिसमें पथराव होने से दोनों को चोटे आई है उनको इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।


घटना में सिर्फ सिपाही का घायल होना चर्चा का विषय
कछौना। गांव में दो पक्षों के बीच हुए पथराव की घटना में सिर्फ दो सिपाही के ही घायल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय लोग दबी जुबान पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। इस घटना पीछे इलाके में अवैध शराब के कारोबार का कारण भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed