फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police took Umesh to Sitapur after the video went viral

Hardoi News: वीडियो वायरल होने के बाद उमेश को सीतापुर ले गई पुलिस

Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 06 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police took Umesh to Sitapur after the video went viral
हरदोई। गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आरोपी उमेश मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में मंगलवार को वायरल हुआ। उसके बाद सीतापुर की पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापा मारा, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। इसके बाद बेहटा गोकुल पुलिस के सहयोग से बुधवार की सुबह आरोपी को पकड़ने में सीतापुर पुलिस टीम को सफलता मिली।
विज्ञापन


सीतापुर कोतवाली शहर के दरोगा झरिया सिंह दो हमराहियों के साथ मंगलवार की शाम को टोड़रपुर निवासी उमेश मिश्रा के घर छापा मारा था। उमेश मौके से फरार हो गया था। इसके बाद सीतापुर बेहटागोकुल थाना पहुंचकर सहयोग मांगा। इस पर बेहटा गोकुल कोतवाल रंधा सिंह के सहयोग में थाने के पास से उमेश मिश्रा को पकड़ने में कामयाबी मिली। उसके बाद पुलिस उमेश मिश्रा से पूछताछ करने के बाद सीतापुर लेकर चली गई। इस मामले में आरोपी ने अपने आप को भाजपा नेता का करीबी बताने को वीडियो भी वायरल हुुआ था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed