फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police stop sp worker at office

प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बता सपाईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
police stop sp worker at office
कार्यालय परिसर से बाहर निकलने को जद्दोजहद करते सपा नेता और रोकते पुलिस अफसर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। बेरोजगारी, किसानों की समस्या और महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेेट और तहसील मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी की। लेकिन प्रशासन ने इससे निपटने की पहले ही तैयारी कर ली और सपाइयों को कार्यालय के पास ही पुलिस ने रोक लिया। नगर मजिस्ट्रेट ने वहीं ज्ञापन ले लिया। इसके अलावा तहसीलों में भी सपाइयों को रास्ते में ही रोक लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। सपाई कलक्ट्रेट जाने की तैयारी में निकले लेकिन गेट पर ही बैरिकेडिंग के पास पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। न तो रोजगार मिल रहा है और न ही किसानों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

खाद, बीज और बिजली के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं। कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर घोटाला कर दिया गया। सपाइयों ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों तक को सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। पूर्व विधायक राजेश्वरी ने कहा कि भाजपा शासन में सपाइयों का उत्पीड़न राजनीतिक खुन्नस में किया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, जिला कोषाध्यक्ष अतुल उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, पूर्व जिला महासचिव संतराम यादव, सपा नेता सूरज वर्मा, प्रबुद्ध सभा के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर बाजार में पैदल जुलूस निकाला, नारेबाजी
सवायजपुर : तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव को पुलिस और प्रशासन ने वृंदावन चौराहे पर ही रोक लिया। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दीपक वर्मा को दिया गया। पाली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां, सपा के जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, रामज्ञान गुप्ता, विजय कुशवाहा, राधेश्याम कश्यप, पुनीत मिश्रा, धर्मेंद्र राजपूत, चंदन शुक्ला, राहुल यादव आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ताओं ने सवायजपुर बाजार में पैदल जुलूस निकालकर नारेबाजी भी की।
बस अड्डे पर रोके गए, दिया ज्ञापन
शाहाबाद : सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुजीब खां, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सरताज खां, आदर्श दीपक मिश्रा, अमित सिंह मीतू आदि कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय से सड़क तक आए, बस अड्डे पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। एसडीएम एपी श्रीवास्तव बस अड्डा पहुंच गए और सपाइयों का ज्ञापन लिया। यहां विनय कनौजिया अहमर खां, शादि खां, शकील खां, नूर अहमद, गुलाम वारिश, अखिलेश, नईम खां, ओम प्रकाश लोधी, दिलीप यादव, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
अजंता बुद्ध विहार में की बैठक
बिलग्राम : सपा के बिलग्राम मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नसीम अहमद, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सुभाषपाल, बिलग्राम के नगर अध्यक्ष सईद अहमद, ब्लाक अध्यक्ष हरिपाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय के निकट अजंता बुद्ध विहार में बैठक की। 14 सूत्री मांगपत्र एसडीएम कपिल देव यादव को सौंपा। सपा नेता आजम खां पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है। युवाओं के लिए रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग भी की गई है। इस दौरान अफसर अली, अजबू यादव आदि मौजूद रहे।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा
संडीला : सपाइयों ने प्रदेश सरकार की नीतियों को जन विरोधी बता जुलूस निकाला। सपा नेता आरपी यादव के आवास से शुरू हुआ जुलूस पुरानी तहसील परिसर पहुंचा और यहां सीओ एके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, डीडी वर्मा, अकरम सिद्दीकी, विशाल अर्कवंशी, फैजान हसन मक्की, मुकेश यादव, मोहम्मद अकील, अमित अवस्थी, मोहम्मद हसनैन, करन सिंह, अरमान अली, मोहम्मद तालिब भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed