फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police said the reduction in bank security warning

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमी पर एएसपी ने दी चेतावनी

Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police said the reduction in bank security warning

हरदोई। शहर में बैंक शाखाओं में सुरक्षा व्यवस्था की जांच में खामियां मिलने पर एएसपी ने शाखा प्रबंधकों को सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक में यदि कोई घटना होती है तो उसके लिए शाखा प्रबंधक भी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बुधवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में मेन गेट का सीसीटीवी कैमरा बंद मिलने पर उसे शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैंक में अंदर लगे सायरन को बाहर लगाने के निर्देश दिए ताकि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दे।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने बैंक में आने वाले खाता धारकों से भी पूछताछ की। कचहरी में संचालित पंजाब नेशनल बैंक, महात्मा गांधी मार्ग पर यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर सीओ प्रवीना शुक्ला, एसआई राजीव सिंह, एसआई नमिता सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed