{"_id":"642c73ff3995faf9d40a49b4","slug":"police-released-the-four-students-in-the-audio-viral-case-hardoi-news-c-12-1-162564-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ऑडियो वायरल मामले में चारों छात्रों को पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ऑडियो वायरल मामले में चारों छात्रों को पुलिस ने छोड़ा
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र में चार छात्रों द्वारा प्रबंधक का अश्लील ऑडियो बनाकर आठ लाख वसूली करने के मामले में पुलिस ने सभी चार छात्रों को तो छोड़ दिया है। प्रबंधक और शिक्षिका के प्रेम प्रसंग का ऑडियो किसने वायरल किया, पुलिस इसकी जांच करा रही है।
आरोप है कि अतरौली क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक का उसी स्कूल की शिक्षिका से अवैध संबंध का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसी स्कूल के 10वीं के चार छात्रों ने आठ लाख रुपये वसूल लिए। प्रबंधक ने शनिवार को चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी का कहना है कि हिरासत में लिए गए छात्रों से पूछताछ की गई। सभी निर्दोष पाए गए, इस लिए उन्हें छोड़ दिया गया है। इधर, किसी ने प्रबंधक और शिक्षिका का ऑडियोे वायरल कर दिया। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है कि यह किसकी हरकत है।