{"_id":"5e711a058ebc3ea7b770ad8f","slug":"police-hardoi-news-knp5509525132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की 14 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की 14 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कासिमपुर थाना पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। गिरोह के एक और शातिर की तलाश की जा रही है।
मंगलवार को एसपी कार्यालय में एएसपी पूर्वी कुं ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कई दिन से संडीला और कासिमपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इनका खुलासा करने के लिए कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह को लगाया गया था। सोमवार रात कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह टीम के साथ संडीला-उन्नाव मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान उधर से गुजरे दो बाइक सवार तीन लोगों को रोका गया तो वह भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज यादव पुत्र राममिलन यादव और आकाश यादव पुत्र रामरतन यादव निवासी ग्राम सनई कोतवाली संडीला और मोवीन अली पुत्र रहीस अली निवासी गौरिया कला थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव बताया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम जराहा के निकट स्थित नहर कोठी में छिपाकर रखी गईं नौ बाइकें बरामद कीं।
विज्ञापन
इसके अलावा तीन बाइकें खरीदारों से भी बरामद हुईं। एएसपी पूर्वी ने बताया कि गिरोह में शामिल रामू पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम सनई कोतवाली संडीला जनपद हरदोई फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ बाइकें उन्नाव जनपद की भी हैं।