फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   police found 15 illigal weopon during combing

कांबिंग के दौरान पुलिस को मिले 15 अवैध असलहे

Tue, 02 Jul 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
police found 15 illigal weopon during  combing
हरदोई। सोमवार रात अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया में शातिर से मुठभेड़ के बाद रात 12 बजे तक पुलिस ने कांबिंग की। इस दौरान पुलिस को 15 अवैध शस्त्र मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सर्विलांस टीम के प्रभारी आलोक सिंह, स्वॉट टीम के प्रभारी अरविंद यादव ने दहेलिया में छापा मारा था। इसी दौरान यहां मौजूद शमीम पुत्र शौकत अली ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाबी फायरिंग में शौकत पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। रात नौ बजे तक चली कांबिंग के दौरान पांच अवैध शस्त्र मिले थे, जबकि रात 10 बजे से 12 बजे तक चली कांबिंग में 10 और अवैध शस्त्र मिले।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीन देशी बंदूक, 12 तमंचे, दो कारतूस, चार खोखा, अधबनी बट और बाडी के अलावा तमंचों की 16 नाल भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में शमीम ने बताया कि उसके साथ दहेलिया निवासी साजू पुत्र सत्तार भी था। वह फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed