{"_id":"5e1b60378ebc3e87c70de48e","slug":"police-chawki-stablish-in-ramnagariya-hardoi-news-knp538018512","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घालुओं की सुरक्षा को रामनगरिया मे पुलिस चौकी स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घालुओं की सुरक्षा को रामनगरिया मे पुलिस चौकी स्थापित
विज्ञापन
मेला परिसर में लगीं श्रद्घालुओ की राउटियां। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। कल्पवासियों के पहुंचने पर रामनगरिया बसने लगी है। घाट पर श्रद्धालुओं ने राउटी लगाना शुरू कर दिया है। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए डीएम व एसपी के निर्देश पर राजघाट पर अस्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की गई है।
क्षेत्र में गंगा नदी के राजघाट पर माघ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पवास करते हैं। मकर संक्रांति पर होने वाले शाही स्नान के कारण अभी से घाट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। तिरपाल और घास पुआल से राउटी बनाने लगे हैं। यहां बनाई गई पुलिस चौकी में एसआई सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच पुरुष व दो महिला सिपाहियों, दो गार्डों को तैनात किया गया है।
लोग गहरे पानी में न जा सकें इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। घाट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व कर्मियों को भी तैनात किया गया है। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर गोताखोर तैनात किए गए हैं। पुलिस से प्रशिक्षित गोताखोर के लिए भी डिमांड भेजी गई है। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश, अलाव व शौचालय समेत अन्य प्रबंध भी किए गए हैं।