फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Police agonized over the kidnapping, the kidnapped found resting

अपहरण की सूचना पर पुलिस हलकान, अपहृत आराम करता मिला

Sat, 13 Mar 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police agonized over the kidnapping, the kidnapped found resting
भरावन। गांव में हुए मामूली विवाद में फंसाने के लिए एक विद्यालय प्रबंधक ने दूसरे विद्यालय के संचालक और उसके भाइयों पर अपहरण का आरोप लगा दिया। जिसके अपहरण की शिकायत की गई थी, वह सेवाडीह के जंगल में चारपाई पर आराम करता मिला। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम जूड़ाखेड़ा में श्रीमुलायम सिंह यादव जूनियर हाईस्कूल है। विद्यालय के प्रबंधक रामकृष्ण हैं। शुक्रवार की रात रामकृष्ण के साले राजेश ने अतरौली पुलिस को सूचना दी कि रामकृष्ण का अपहरण हो गया है। उसने सेवाडीह स्थित पुष्पादेवी बिंद्रा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संचालक सतीश रावत और उनके भाइयों सुरेंद्र और शैलेंद्र पर अपहरण करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

अपहरण का मामला संज्ञान में आते ही अतरौली पुलिस जांच में जुट गई। शनिवार तड़के सेवाडीह के निकट ही स्थित जंगल में बनी फूस की झोपड़ी में रामकृष्ण आराम करते मिले तो अतरौली के प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू रजौरा ने हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। इसके बाद उनका बयान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि अतरौली हार के एक विद्यार्थी की टीसी बनवाने को लेकर शुक्रवार की शाम सेवाडीह में सतीश और रामकृष्ण के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के कारण सतीश खुद को असहज महसूस कर रहा था। इसकी वजह से उसने अपहरण का नाटक कर विरोधियों को फंसाने का प्रयास किया।

शनिवार को अतरौली थाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी मामले की पड़ताल की। प्रभारी थानाध्यक्ष सोनू रजौरा ने बताया कि रामकृष्ण, सुरेंद्र, सतीश और शैलेंद्र के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। चारों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed