फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Poles out of revenge because the two sides fiercely electoral staff

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले

Sat, 12 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 12 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Poles out of revenge because the two sides fiercely electoral staff

विज्ञापन

संडीला। कोतवाली क्षेत्र में स्थित ग्राम तकिया में चुनावी रंजिश के चलते दो प्रधान समर्थकों में जमकर लाठी चली जिसमें चार की लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 24 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

आरोप है कि ग्राम सभा तकिया में प्रधान प्रत्याशी आरिफ के समर्थक सुलेमान  प्रधान प्रत्याशी खुशीराम के पिता शिवपाल को गालियां दे रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो सुलेमान ने उस पर हमला कर दिया जिसे देखकर खुशीराम के समर्थक ों ने भी बीच बचाव किया।

विज्ञापन


देखते देखते बात बढ़ गई और दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे और पत्थर चलने लगे जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना में एक पक्ष से शिवपाल,जयराम व दूसरे पक्ष से सुलेमान आदि घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल डीपी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षो की ओर से लाल मोहम्मद,हामिद, छोटक्के, जयराम, देशराज, विमलेश ,छोटू समेत करीब 24 लोगों को हिरासत में ले लेकर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,प्रत्याशी आरिफ ने आरोप लगाया है कि खुशीलाल के लोग सुलेमान को मार पीट रहे थे जब वो लोग बीच बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया जिसके जवाव में उनके समर्थकों ने भी उन पर पथराव किया। घायलों का सीएचसी पर उपचार कराक र घर भेज दिया गया। कोतवाल ने बताया की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed