फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   PM doesn't know how upset farmers are: Priyanka

पीएम को नहीं पता, किसान कितना परेशान है : प्रियंका

Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
PM doesn't know how upset farmers are: Priyanka
माधौगंज (हरदोई)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को माधौगंज की जनसभा में सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर रखा और कहा कि किसानों की परेशानी से पीएम अंजान हैं।
विज्ञापन

उन्हें पता ही नहीं कि आवारा जानवरों की समस्या से किसान कितना परेशान है। उन्हें जातिवाद, आतंकवाद और धर्मवाद का बखेड़ा खड़ा करने से ही फुरसत नहीं।
कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां आवारा जानवरों पर नियंत्रण के बेहतर उपाय किए गए हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 12 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे और रोजगार के आठ लाख नए अवसर पैदा करेंगे।
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। पार्टी प्रत्याशी सुभाष पाल के समर्थन में इंटर कालेज मैदान में जनसभा में महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी और किसानों की समस्या पर भाजपा को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसान रातभर जागकर फसलों की सुरक्षा में लगा है। पीएम को किसानों की समस्या की जानकारी तक नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में छुट्टा जानवरों की समस्या नहीं है।
कहा कि भाजपा ने जो गोशालाएं बनवाई, उनमें न चारा है और न ही पानी। भाजपा सरकार में महंगाई चारों तरफ बढ़ी है। डीजल, पेट्रोल, खाद किसानों की जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हुई हैं।
कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। फिर पीएम को निशाना पर लेते हुए कहा कि वह तो विदेशों की यात्रा करके कहते है कि देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्हें पता नहीं कि नौजवानों और किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने से ही देश का गौरव बढ़ेगा। कांग्रेस बुनकरों को पैकेज देगी।
नौजवानों के लिए जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें प्रत्येक परीक्षा की तिथि, रिजल्ट की तिथि और नियुक्ति की तिथि पहले से निश्चित होगी। मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed