{"_id":"6509de0b47ac91a7c0066ad6","slug":"players-showed-enthusiasm-in-the-district-sports-competition-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3867-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जनपदीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जनपदीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और खेल का बेहतर प्रदर्शन कर अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाई।
स्थानीय स्टेडियम में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सनातन धर्म इंटर कालेज की टीम ने जनता इंटर कालेज कछौना की टीम को हराया।
सब जूनियर बालक वर्ग में एसडी इंटर कालेज की टीम ने वैदिक विद्या मंदिर इंटर कालेज की टीम को शिकस्त दी। सीनियर बालिका वर्ग में जनता इंटर काॅलेज कछौना की टीम ने वेणी माधव बालिका इंटर काॅलेज को हराया।
विज्ञापन
वहीं जूनियर वर्ग में वेधी माधव इंटर काॅलेज की टीम विजेता रही। उप क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वैदिक विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा, रफी अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
जनपदीय माध्यमिक विद्यालीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता गंगा देवी इंटर काॅलेज में हुई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग सीनियर में सनातन धर्म इंटर कालेज की टीम ने गंगा देवी इंटर काॅलेज की टीम को रोमांचक मैच में हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। अन्य मैचों में बालक -बालिका दोनों वर्गों में गंगादेवी इंटर काॅलेज की टीम विजेता रही।
वेणी माधव इंटर कालेज बालिका वर्ग में और एसडी इंटर कालेज बालक वर्ग में उपविजेता रही। निर्णायक की भूमिका अनुराग मिश्र ने निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद व जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
प्रबंध समिति के सदस्य भजनलाल गुप्ता, प्रधानाचार्य अभिराम सिंह, दिवाकर, विधानचंद्र चंद्र द्विवेदी,आलोक सिंह,राजबीर सिंह,क्रीड़ा प्रभारी दीपक कुमार, अखिलेश पांडेय मौजूद रहे।