{"_id":"da42e1df23ba2e2645d4d2f8c9df41d7","slug":"players-put-their-lives-on-the-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ पर लगाई खिलाड़ियों ने जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ पर लगाई खिलाड़ियों ने जान
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 36 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को दौड़ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। छात्र व छात्राओं ने अपने अलग- अलग वर्गों में जीत हासिल करने के लिए जान की बाजी लगा दी।
विज्ञापन
प्राचार्य डा. रामकुमार मिश्र ने दूसरे दिन के क्रीड़ा समारोह की शुरूआत करते हुए कहा कि छात्र- छात्राओं के लिए जीत तो महत्वपूर्ण होती ही है। इसके अलावा प्रतिभाग करना उससे अधिक महत्वपूर्ण होता है। किसी भी प्रतियोगिता में जीतना भी उतना ही जरूरी है, जितना हारना, क्योंकि हार के बाद ही जीतने का अपना मजा है।
विज्ञापन
दूसरे दिन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें 100 मीटर, 200 मीटर व 800 मीटर दौड़ आयोजित हुई। जिसमें छात्र- छात्राओं ने अपने- अपने वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर डा. मीना श्रीवास्तव के साथ- साथ समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन