फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   plans are working on paper

कागजों तक सिमटी हैं सरकारी योजनाएं

Wed, 29 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
plans are working on paper
हरदोई। सरकारी योजनाएं कागजों पर, सरकारी आयोजनों व भाजपा जनप्रतिनिधियों के भव्य मंचों तक ही सिमट कर रह गई हैं। बावन ब्लाक के ग्राम तत्योरा के मजरा बल्लमलपुरवा ककरहिया में बुधवार को आयोजित जन चौपाल में कांग्रेस कमेटी सचिव जीत लाल सरोज ने उक्त बात कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को न आवास और न ही शौचालय मिल रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में लोगों को राशन भी नहीं मिल पा रहा। पात्र कार्ड धारक ब्लॉक तहसील कचहरी के चक्कर काटते रहते हैं।
विज्ञापन

भीषण सर्दी में गांव में गरीबों को कंबल तक नहीं पहुंचे। गैर कांग्रेसी सरकारों के जनप्रतिनिधियों ने बावन क्षेत्र की जनता के हिस्से की सरकारी निधियों तक को अपने चहेतों पर जमकर लुटा दिया है। क्षेत्र का विकास में बिछड़ना इस बात का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ही देश, प्रदेश और इस क्षेत्र का विकास कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बावन क्षेत्र की जनता को गैर कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झूठे सपने ही दिखाए हैं। उनको सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। राजनीतिक हित साधने के बाद जनता को उपेक्षित कर दिया जाता है। शहर अध्यक्ष जमील अहमद, निर्भान सिंह यादव, अनुपम दीक्षित, सोनपाल वर्मा, नेतम भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed