फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pipeline bursts during drilling; water crisis at hospital.

Hardoi News: ड्रिलिंग में पाइपलाइन फटी, अस्पताल में पानी का संकट

Tue, 21 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Pipeline bursts during drilling; water crisis at hospital.
फोटो-07- मेडिकल कॉलेज में आईसीयू के बाहर खुदे पड़े गड्ढे में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-08- मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के बाहर खड़ा पानी का टैंकर। संवाद

मेडिकल कॉलेज के छात्रावास समेत वार्डों में परेशानी
हजारों लीटर बहा पानी, जलभराव ने भी खड़ी की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार शाम को अंडरग्राउंड बिजली की केबल बिछाने के लिए चल रहे ड्रिलिंग कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
पाइपलाइन फटते ही तेज दबाव के साथ पानी फव्वारे की तरह निकलने लगा और देखते ही देखते परिसर तालाब में तब्दील हो गया। लगातार पानी बहने से हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह गया। जलभराव के कारण मरीज, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बिजली की अंडरग्राउंड केबल डाली जा रही है। अंडरग्राउंड केबल छात्रावास तक ले जाई जाने वाली थी, इसके लिए मशीन से ड्रिलिंग की जा रही थी। ड्रिलिंग के दौरान इमरजेंसी के सामने मशीन भूमिगत मुख्य पानी की पाइपलाइन से टकरा गई, इससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जलापूर्ति नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बड़ी मात्रा में पानी बह चुका था। छात्रावास समेत इमरजेंसी, सर्जिकल और मेडिसिन वार्ड में जलापूर्ति ठप हो गई। छात्रावास के लिए तो पानी का टैंकर मंगवा दिया गया। वहीं, मरीजों के तीमारदारों को पानी लेने के लिए गेट के बाहर आना-जाना पड़ा। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने कार्यदायी संस्था से मरम्मत जल्द ही कराने के निर्देश दिए।



तकनीकी सर्वे में भी पाइपलाइन की मौजूदगी नहीं भांप पाए कर्मी



अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए ड्रिलिंग कार्य से पहले तकनीकी सर्वे भी कराया गया था। इंफ्रारेड मशीन के माध्यम से जमीन के अंदर किसी वस्तु की उपस्थिति का आकलन कराया गया। इंफ्रारेड मशीन इमरजेंसी के सामने से होते हुए ओपीडी भवन तक जांच की गई थी। इसके बाद भी कर्मचारी जमीन के अंदर पानी की पाइपलाइन का अंदाजा नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed