फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pihani-shahabad road will be reform soon

पिहानी-शाहाबाद मार्ग की दशा सुधरने का रास्ता साफ

Tue, 17 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
pihani-shahabad road will be reform soon
शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर सिमौर के निकट ऐसी है सड़क। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर बसे दर्जनों गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई साल से दुर्दशाग्रस्त पिहानी-शाहाबाद मार्ग की दशा सुधारने का प्रस्ताव शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूर कर लिया है। शाहाबाद-पिहानी मार्ग के 13 किलोमीटर लंबे हिस्से की दशा सुधारने पर 30 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक सप्ताह के अंदर ही निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए बजट भी जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे को शाहाबाद कस्बे से जोड़ने वाली सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर है। शाहाबाद की ओर से पिहानी मार्ग पर 12 किलोमीटर लंबी सड़क की दशा ठीक है, लेकिन 13 किलोमीटर सड़क जर्जर है।
विज्ञापन

यहां से वाहन सवार तो दूर पैदल निकलने में भी लोगों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने अस्थायी तौर पर इस सड़क पर मरम्मत का कार्य कई बार कराया, लेकिन राहत नहीं मिली। अमर उजाला ने इस सड़क की दुर्दशा को लेकर समय-समय पर खबरें प्रकाशित कीं। इसे संज्ञान में लेकर शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी की पहल पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने शासन को विस्तृत आगणन बनाकर भेजा था। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से शासन स्तर की व्यय वित्त समिति ने निर्माण संबंधी प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सात मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
विभागीय सहायक अभियंता अरुण कुमार के मुताबिक पिहानी-शाहाबाद मार्ग को चौड़ा भी किया जाएगा। अभी ये मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है और इसे बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
हर रोज गुजरते हैं 919 वाहन
पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर हर रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हर रोज लगभग 919 वाहन इस सड़क से निकलते हैं। 10708 लोगों का आवागमन होता है।

विधायक ने जताया सीएम का आभार
शाहाबाद की विधायक रजनी तिवारी ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रीय जनता लंबे समय से कर रही थी। उन्होंने इसके लिए शासन स्तर पर विशेष प्रयास किए। विधायक ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव मंजूर करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed