फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pickup hits ambulance, EMT dies

Hardoi News: एंबुलेंस में पिकअप ने मारी टक्कर, ईएमटी की मौत

Mon, 29 Jul 2024 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits ambulance, EMT dies
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर एंबुलेंस में पिकअप ने टक्कर मारदी। घटना में एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हंसापुर गांव निवासी विपिन कुमार (27) 108 एंबुलेंस सेवा में ईएमटी पद पर तैनात था। सोमवार शाम वह पायलट प्रमोद सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक मरीज को छोड़ने के लिए सांपखेड़ा गांव गया था। लौटते समय बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर छिबरामऊ चौराहा के पास पिकअप ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। घटना में विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद सिंह घायल हो गया। घटना की जानकारी पर कोतवाल नारायण कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि विपिन के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पिकअप पुलिस के कब्जे में है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed