फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   phon kol se draivar se pyaar, yuvatee pharaar

फोन कॉल से ड्राइवर से प्यार, युवती फरार

Sat, 12 Feb 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
phon kol se draivar se pyaar, yuvatee pharaar
हरपालपुर। हरपालपुर पुलिस ने देहरादून से फरार एक युवती को थाना क्षेत्र के एक गांव से उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन

देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा मोहल्ला निवासी युवती (19) ने बताया कि उसके घर के सामने चाय की दुकान है। जहां पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चाऊंपुर गांव निवासी कार चालक सलमान अक्सर चाय पीने आता था।
विज्ञापन

सलमान ने किसी तरह उसका नंबर ले लिया। फोन कॉल करने के बाद से दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। विगत दिनों युवती सलमान के साथ फरार हो गई।
युवती के पिता ने देहरादून के थाना रायपुर में 10 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिस पर हरपालपुर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के गांव से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है। देहरादून पुलिस को सूचना दे दी गई है। युवती के परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed