फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people shivered due to winter

गलन और शीतलहरी ने दिनचर्या की प्रभावित

Tue, 18 Jan 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
people shivered due to winter
फो रोडवेज बस स्टेशन के सामने मूंगफली के ठेले पर भट्ठी में हाथ सेंकते लोग। - फोटो : HARDOI
हरदोई। मंगलवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। शीतलहर और गलन के कारण लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम पारा 18 से लुढ़ककर 11 और न्यूनतम पारा चार डिग्री पर पहुंच गया। हाल ये रहा कि घरों के अंदर भी लोग कांपते रहे। बाहर निकले लोगों को जहां आग जलती दिखी, वहीं रुककर तापने लगे। कुछ लोग तो कंबल ओढ़े नजर आए।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के बाद से ही मौसम गलन भरा है। हल्की धूप निकल रही थी। लेकिन मंगलवार को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बर्फीली हवाओं और गलन के कारण सड़कों पर कम लोग दिखे। सुबह कोहरे के कारण वाहन सवार लाइट जलाकर निकले। चाय और मूंगफली के ठेलों पर भीड़ रही। लोग भट्ठी के सहारे आग तापते दिखे। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि दिन में भी तापमान में गिरावट हो रही है। लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है। अभी और ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

कैसी भी सर्दी, हमें तो काम से हमदर्दी
हरदोई। एक ओर जहां सर्दी में लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं, वहीं किसान खेतों में फसलों की देखभाल में जुटे हैं। उनका कहना है कि मौसम कैसा भी हो, उन्हें तो अपना काम समय पर करना ही है। गलन भरी सर्दी में उनकी काम की ललक देखने लायक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed