फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people leave house due to ganga katan

कटान की जद में आए मकानों से सामान समेटने लगे लोग

Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
people leave house due to ganga katan
मक्कूपुरवा गांव में मकान के पास से बहती गंगा नदी। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम। गंगा नदी के बहाव का बदला रुख मक्कूपुरवा समेत आस-पास गांव के आधा दर्जन गांवों के लिए मुसीबत बना है। इधर कटान की जट में आए एक दर्जन मकानों के ग्रामीणों ने अपना आशियाना उधेड़ना शुरू कर दिया है। सामान और मलवे में निकली ईंट, पत्थर, खिड़की, दरवाजे समेटकर जिंदगी बचाने में जुटे हुए है। वहीं सोमवार को 18 मकान गंगा में समा जाने के बाद तहसील प्रशासन ने मौका मुआयना कर क्षति आंकलन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में गंगा नदी के बहाव ने तेजी से रुख बदला है। नदी की धार मुख्य धारा पूर्व के स्थान से दो किलोमीटर दूर से बहने व कटान करने लगी है। नदी ग्राम मक्कूपुरवा से सट कर बह रही है और मकानों का कटान कर रही है। इधर कटान की जट में आए गांव के एक दर्जन आशियानों पर कटान के कारण बहने का खतरा मंडरा लगा है। परेशान ग्रामीणों ने गृहस्थी व जिंदगी बचाने के लिए सामान समेटना शुरू कर दिया है। साथ ही आशियाना को उधेड़कर खिड़की, दरवाजे व ईंट-पत्थर सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कपिल देव यादव ने बताया कि क्षेत्र में 9 बाढ़ चौकी प्रस्तावित हैं, इसमें से छिबरामऊ और म्यौरा चौकी पर कर्मियों को तैनात कर चौकियां क्रियाशील कर दी गई हैं। जल्द ही अन्य चौकियां क्रियाशील की जाएंगी। पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है, किसी को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गांव भी हैं कटान की जद में
बिलग्राम। मक्कूपुरवा समेत क्षेत्र के ग्राम चिरंजू पुरवा, रायसिंह पुरवा, रघुवीरपुरवा, गुलाब पुरवा व नेहाल पुरवा आदि गांव के पास भी गंगा नदी तेजी से कटान कर रही है। हालांकि इनमें से कुछ गांव ऐसे हैं। जिनकी आबादी अभी बहाव से दूर है, लेकिन अगर इसी तेजी से कटान होता रहा तो इन गांवों में भी स्थिति खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed