फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people get relief from road block problem

शहर में जाम की समस्या होगी कम

Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
people get relief from road block problem
-बड़े चौराहे पर कुछ इस तरह बैरियर व डोरी लगाकर तैयार किया गया डिवाइडर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर शहर के सभी चौराहों पर अस्थायी डिवाइडर (बैरियर) लगाए गए हैं। इसके साथ ही यातायात नियंत्रित करने के लिए कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या आम है। इस समय स्कूल कॉलेज बंद हैं, इसके बाद भी सड़कों और चौराहों पर सुबह, दोपहर, शाम को लोग जाम में जूझते नजर आते हैं। अब इससे निपटने को एसपी ने पहल की है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कुछ दिनों पूर्व शहर के चौराहों के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए थे कि संकरे चौराहों पर पुलिस सतर्क रहे।
विज्ञापन

यातायात बाधित न हो इसकी तैयारी की जाए। डिवाइडर व्यवस्थित हों। इसी क्रम में बड़े चौराहे पर पुलिस द्वारा डिवाइडर को व्यवस्थित कर दिया गया है। रविवार को बड़े चौराहे पर जाम की समस्या कम रही। इसी तरह सिनेमा चौराहा, लखनऊ रोड और नुमाइश चौराहे पर भी बैरियर लगाए गए हैं। इससे जाम की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक कंट्रोल में लगे कर्मी
यातायात निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि छह दीवान व 13 सिपाही शहर के चौराहों पर यातायात को सुचारु रखने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं होमगार्ड व पीआरडी जवानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहर के 14 चौराहों पर 34 होमगार्ड व 50 पीआरडी जवान भी लगाए गए हैं।

फुटपाथ पर आड़े तिरछे वाहन न खड़े करें
शहर में जाम न लगे, कोरोना काल में भीड़ कहीं न दिखे, इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। शहर के लोग भी इसमें सहयोग करें तो स्थिति बेहतर होगी। यातायात निरीक्षक धर्मवीर ने अपील की कि वाहन चालक नियमों का पालन करें। फुटपाथ पर आड़े तिरछे वाहन न खड़े करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed