फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   people facing problem due to water logging

नहीं बनीं नालियां, दलदल में तब्दील हुईं गलियां

Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
people facing problem due to water logging
हरदोई। शहरी सीमा से सटे कई मोहल्ले शुक्रवार को भी तालाब में तब्दील नजर आए। नालियां न होने के कारण गलियां दलदल में तब्दील हो गईं हैं। कहीं कीचड़ भरी राह पर फिसलने का डर है तो कहीं बच्चे गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। करीब 20 से 25 हजार लोगों की समस्या पर जिम्मेदार मोहल्लों के देहात क्षेत्र में होने और जल्द समाधान की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत छोड़ गई। कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल और अफसरों के आवासों के साथ कई मोहल्लों में पानी भर गया था। यहां तो जलनिकासी हो गई लेकिन 24 घंटे बाद भी मोहल्ला आजाद, ब्रह्मपुरी कालोनी, आशानगर, बावन चुंगी के आसपास के घरों को जाने वाले रास्तों व गलियों में जलभराव व कीचड़ रहा। लोगों ने व्यवस्था को कोसकर हर बार यही हालात होने और समाधान न होने की बात कही।
विज्ञापन

लोगों ने बताई समस्या
- सरला बाजपेई बगिया गली निवासी उमेश बाबू मिश्रा, अवनींद्र, ब्रज बिहारी श्रीवास्तव और रामकिशोर ने बताया कि पूरी गली में पानी भरा है। इसके कारण घरों से निकलना मुश्किल है। पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई साल से बारिश में यही समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहल्ला आजाद नगर के पाल वाली गली निवासी अंकुल पांडेय, प्रमोद पांडेय, शुभम सिकरवार ने बताया कि जलभराव व कीचड़ के कारण कपड़े गंदे हो जाते हैं। कच्चा रास्ता होने से कई दिन तक पानी भरा रहने से समस्या होती है।
- मोहल्ला आजाद नगर के ज्ञानस्थली विद्यालय वाली गली निवासी राजकिशोर, रामसनेही, मनोज पाल, अनुज पाल ने बताया कि नाली का पानी घरों तक में भर गया था। रास्ता तक नहीं बनवाया गया है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी हो रही है।
- ब्रह्मपुरी निवासी अखिलेश दीक्षित, विमल मिश्रा, सचिन मिश्रा, दीपक मिश्रा, पाल बाबू ने बताया कि बारिश का पानी गली में भरा है। गंदगी जमा हो गई है। दुर्गंध के कारण परेशान हैं। मच्छर पनपने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है।

ये मोहल्ले हरदोई देेहात क्षेत्र में आते हैं। एक से दो दिन में पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी। रास्तों को दुरुस्त कराने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था कराने का प्रयास करेंगे। - गिरीश चंद्र, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed