फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pensions for women demonstrated Sravar

पेंशन के लिए सरावर की महिलाओं का प्रदर्शन

Fri, 07 Aug 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 07 Aug 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pensions for women demonstrated Sravar

समाजवादी पेंशन स्वीकृत कराने की मांग को लेकर

विज्ञापन
शुक्रवार को पिहानी ब्लाक के सरावर गांव की महिलाओें ने विकास भवन के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।

विकास भवन के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए सोना, सावित्री, सुशीला, रेनू देवी, रामा देवी आदि ने कहा कि वह लोग एससी की महिलाएं हैं। उन लोगों को पूर्व में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत चयन हुआ था। नवीन शासनादेशों के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना का नाम बदलवाकर समाजवादी पेंशन योजना रखा गया।

जिसमें उन लोगों की उक्त पेंशन बंद कर उन लोगों से नवीन आवेदन समाजवादी पेंशन योजना के तहत मांगे गए। जो उन लोगों ने पात्रता के आधार पर विकल्पों को भरकर फार्म जमा किए, पर इन फार्मों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई अफसर जांच के लिए गांव में गया।

फरवरी 2014 में पेंशन मिली थी। इसके पश्चात आज तक कोई भी पेंशन उन लोगों को नहीं मिली है। कहा कि वह लोग मजदूरी पेशा महिलाएं हैं। कहा कि पेंशन से न मिलने से वह लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने जांच कराकर समाजवादी पेंशनों को स्वीकृत कराने की मांग की।

इस मौके पर पुष्पा देवी, गीता, सुशीला देवी, रामरानी, गुड्डी देवी, ममता, कुसुमा, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, उर्मिला देवी और रामवती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed