{"_id":"dbe40d1bf7e3fa1919622c800406c210","slug":"pension-for-manipulation-rural-raging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन में गड़बड़ी के लिए ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन में गड़बड़ी के लिए ग्रामीण भड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की इंदिरा आवास और वृद्धावस्था पेंशन योजना में
विज्ञापन
धांधली और उदासीनता का आरोप लगाकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन
किया। सामाजिक परिवर्तन मंच के बैनर तले एकजुट हुए विकास खंड अहिरोरी के
ग्राम अहिरी और कमालपुर के ग्रामीणों ने योजनाओं में जांच कराने की मांग
की।
सामाजिक परिवर्तन मंच ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया है। मंच के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे विकास खंड अहिरोरी के ग्राम अहिरी और कमालपुर के ग्रामीणों ने योजनाओं में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम अहिरी में वृद्धावस्था पेंशन के पात्रों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं पहुंची है।
वित्तीय वर्ष पूरा होने की कगार पर पहुंच गया है, पर विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता से वृद्धों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि पेंशन न पहुंचने से वृद्धों में काफी आक्रोश है। सामाजिक परिवर्तन मंच के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि विकास खंड के ही ग्राम खेरवा कमालपुर में भी इंदिरा आवासों को लेकर अनियमितता व्याप्त है।
गांव में कई अपात्रों को इंदिरा आवास का लाभ दे दिया गया, जबकि उन सबके पक्के मकान पहले से बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और पात्रों को आवास का लाभ नहीं मिल रहा, जिससे सरकार की योजना पर भी ग्रहण लगा हुआ है।
ग्रामीणों ने जरूरतमंदों को वृद्धावस्था पेंशन दिलाने और आवास योजना में जांच कर पात्रों को लाभान्वित कराने को डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को दिया है। इस मौके पर सत्यप्रकाश, सरोज कुमार, रामरतन पाल, दानवीर, महेंद्र कुमार, अमन कुमार, राजू प्रजापति, शिवराज, सत्यम, देवेंद्र व महिपाल आदि मौजूद थेे।