फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patients were tested advice

मरीजों का परीक्षण कर दी गई सलाह

Mon, 29 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 29 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Patients were tested advice

जिले में दैवी आपदा से आहत लोगों को नि:शुल्क

विज्ञापन
स्वास्थ्य परामर्श देने के लिए रविवार को भी घंटाघर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ, जिसमें रोगियों का परीक्षण प्रख्यात चिकित्सकों ने कर रोगियों का दुख दर्द बांटने का सफल प्रयास किया।
 
घंटाघर रोड स्थित विक्टोरिया हाल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर प्रत्येक रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों को परीक्षण किया और उनको परामर्श दिया। बताया कि शिविर में अधिकांश रोगी गर्मी की वजह से डायरिया एवं पेंचिस आदि के रोगी पाए गए।

उनका खान पान बिगड़ा होने एवं पौष्टिक आहार न मिल पाने की वजह से उनको इस तरह के रोग का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई बच्चे ऐसे भी मिले जिनमें कुपोषण के प्रारंभिक लक्षण देखने को मिले। शिविर में तीन दर्जन से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया और उनको परामर्श दिया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि दैवी आपदा के कारण जिले का किसान परेशान हैं। ऐसे में सभी का दायित्व है कि सभी लोग मिलकर इसका सामना करें। एसोसिएशन की ओर से लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श देने के लिए हर रविवार को शिविर लगाया जा रहा है। इसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर कई चिकित्सक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed