फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Patient lying on the floor for two hours due to lack of money

Hardoi News: पैसों के अभाव में दो घंटे फर्श पर लेटा रहा मरीज

Mon, 27 Mar 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Patient lying on the floor for two hours due to lack of money
हरदोई। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किए गए मरीज को दो घंटे फर्श पर बिताने पड़े। दरअसल, मरीज के परिजनों के पास पैसे का अभाव था। इस कारण वे पैसों के जुगाड़ में लग गए। पैसों का इंतजाम नहीं होने पर उन्हें मरीज को घर ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के शहब्दीपुर निवासी हीरालाल (60) लीवर की बीमारी से परेशान हैं। तीमारदारों ने बताया कि इन दिनों शुगर बढ़ी है। हालत खराब होने की वजह से परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीमारदारों ने बताया कि मरीज को कुछ आराम मिला, लेकिन किडनी में अधिक खराबी होने के कारण डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के पास रुपया न होने के कारण मरीज को बाहर अस्पताल परिसर में फर्श पर लिटा दिया। करीब दो घंटे तक रुपयों की व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन नही हो सकी। इसके बाद परिजन मायूस होकर मरीज को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed