{"_id":"61e6f21e2c00ba715d039a9b","slug":"patient-increacess-in-opd-hardoi-news-knp6760360103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ने से ओपीडी में बढ़ा वायरल इंफेक्शन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ने से ओपीडी में बढ़ा वायरल इंफेक्शन का खतरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सर्दी बढ़ते ही जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार, सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, सांस लेने में दिक्कत के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को ओपीडी में करीब 700 पर्चे बने। इसमें सबसे ज्यादा संख्या सांस रोगी बुजुर्गों की रही।
शीत लहर का असर सेहत पर पड़ रहा है। सोमवार को अस्पताल खुलते ही पर्चा काउंटर पर भीड़ लग गई। दोपहर दो बजे तक सांस फूलने, बेचैनी और घबराहट वाले मरीज अधिक देखे गए।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सर्दियों में वायरल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए ठंड में सेहत का विशेष ध्यान रखें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का। जरा सी लापरवाही कोल्ड डायरिया से लेकर निमोनिया का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
गर्म पानी का सेवन करें।
सर्दी से बचने के लिए मुंह और सिर ढके रहें।
मास्क अवश्य पहनें। यह कोरोना के साथ अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाएगा।
ठंड से बचाव बेहद जरूरी है। ऐसे में कोल्ड डायरिया, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया सहित कई अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। तला भुना व अधिक मसालेदार खाने से बचें। मौसमी फल और सब्जियों का भरपूर सेवन करें। रात में दूध में हल्दी डालकर ले सकते हैं।- डॉ. विवेक वर्मा फिजिशियन जिला अस्पताल।