फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pasuoo ka rakhee dhan

पशु पालक अपने पशुओं को संतुलित आहार दें: डॉ ऋचा

Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
pasuoo ka rakhee dhan
फोटो-22- पशु पालकों दवा वितरित करतीं डॉ. ऋचा शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
टड़ियावां। विकास खंड क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने ठंड में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने गोपूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 80 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को दवा वितरित की गई। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋचा शुक्ला ने कहा कि सर्दी के मौसम में पशुओं के रहन सहन और आहार का उचित प्रबंध नहीं किया गया तो पशुओं के स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादन की क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ठंड के मौसम में अपने पशुओं को संतुलित आहार दें। विशेष टीकाकरण अभियानों में उन्हें टीके लगवाएं और टैंगिंग कराएं। पशु प्रसार अधिकारी बसंत लाल ने बताया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में दो बार गुड़ अवश्य खिलाएं। इस मौके पर कपिल देव शुक्ला, आत्म प्रकाश मिश्रा, विवेक, नीरज, राकेश, सुशील चंद्र, अशोक यादव, बालकराम, राम दयाल, अशोक कुमार, सुनील व सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed