फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   pariwaar sahit ghar per tala daalker bhaga

परिवार सहित घर पर ताला डाल भागा संक्रमित युवक

Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
pariwaar sahit ghar per tala daalker bhaga
हरदोई। जनपद में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। गुरुवार रात लखनऊ मेडिकल कालेज से रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित युवक को लेने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसके घर पर ताला लटका मिला। पुलिस का कहना है कि युवक पॉजिटिव रिपोर्ट आने का पता चलने पर परिवार सहित फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं। युवक के रिश्तेदारों से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा दहिगवां निवासी युवक (19) दिल्ली में तीन भाइयों और भाभी के साथ रहता था। पूरा परिवार 15 जून को दिल्ली से वापस गांव आया था। गांव में रात में रुकने के बाद संडीला सीएचसी में कोरोना की जांच के लिए नमूना दिया था। गुरुवार आधी रात लखनऊ मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उससे संपर्क कर जानकारी दी और कोविड-19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती कराने के लिए लेने आने की बात भी कही। रात एक बजे कासिमपुर थाने की पुलिस टीम के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को युवक के घर पर ताला लटकता मिला। टीम को पता चला कि पूरा परिवार ताला डालकर रात में ही कहीं चला गया। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि तीन पुलिस टीमों को युवक और उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। युवक की रिश्तेदारी में एक टीम उन्नाव के बेहटा मुजावर भी भेजी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के अधिकांश मोबाइल स्विच आफ होने के कारण भी पुलिस को संक्रमित युवक तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed