फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   parijano ko mile 50 lakh ki help

दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मिले 50 लाख का मुआवजा

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
parijano ko mile 50 lakh ki help
हरदोई। जनपद गाजियाबाद में बदमाशों की गोली का शिकार हुए दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद की मांग की गई है। बुधवार को राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन सौंपते हुए मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक गुप्ता ने कहा कि गाजियाबाद से सटे विजय नगर पत्रकार विक्रम जोशी को बदमाशों द्वारा गोली मारी दी गई थी। 21 जुलाई देर रात मृत्यु हो गई। ऐसी स्थिति में पत्रकारों की सुरक्षा समाज व राष्ट्र के लिए अति आवश्यक है। आज के सामाजिक परिवेश में पत्रकार व अधिवक्ता असुरक्षित महसूस कर रहा है। दिवंगत पत्रकार के परिजनों को 50 लाख की मदद दी जाए। उन्होंने पत्रकारों व अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर दिनेश चंद्र त्यागी, राघवेंद्र सिंह यादव, राम प्रताप यादव, अंकुर गुप्ता, इरफान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed